वायु सेना प्रमुख ने उच्च परिचालन तैयारियों पर जोर दिया
गुवाहाटी, शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने हर समय उच्च परिचालन तैयारियां रखने के महत्व पर जोर दिया है। सेना ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। तेजपुर में 12 अक्टूबर से शुरू हुए दो दिवसीय वार्षिक ईस्टर्न एयर कमांड (ईएसी) कमांडर सम्मेलन में शामिल हुए एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि सभी प्लेटफॉर्म, शस्त्र प्रणालियों और परिसंपत्तियों की अभियान संबंधी तैयारी निश्चित होनी चाहिए।
उन्होंने सभी दुर्घटनाओं और घटनाओं के मूल कारण का विश्लेषण करने, मिशन की प्रभावशीलता को बढ़ावा देने के लिए रखरखाव प्रक्रियाओं में सुधार करने और हर समय भौतिक और साइबर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। वायु सेना प्रमुख ने सभी कमांडरों से सुरक्षित परिचालन उड़ान वातावरण प्रदान करने के अपने प्रयासों को जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने पूर्वी कमान की परिचालन तैयारियों का जायजा लिया और उसकी बड़ी उपलब्धियों पर संतोष जताया। वायु सेना प्रमुख ने अभियानों, रखरखाव और प्रशासन के क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए स्टेशनों को ट्रॉफी भी प्रदान की। ईएसी के कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल एस पी धारकर ने तेजपुर वायु सेना केंद्र पर एयर चीफ मार्शल चौधरी का स्वागत किया।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
