प्रशंसकों का आशीर्वाद ही मेरे जीवित रहने और काम करने का कारण है : अमिताभ बच्चन
मेगास्टार अमिताभ बच्चन बुधवार को 81 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्हाेंने कहा कि यही उनके 'जीवित रहने और काम करने' का कारण है। बिग बी ने अपने ब्लॉग में घर के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए कई तस्वीरें साझा की। एक फोटो में सिने आइकन को माला पहने हुए दिखाया गया है। अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने लिखा, "जब अभिभूत हो तो उन भावनाओं को व्यक्त करना सबसे मुश्किल काम होता है।'' बिग बी ने कहा कि सभी का आशीर्वाद ही मेरे जीवित रहने और काम करने का कारण हैै, और क्या मैं कभी भी इन आशीर्वादों के योग्य बन पाऊंगा। अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अमिताभ ने आधी रात को अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया, जब वह उनसे मिलने के लिए अपने घर के बाहर आए। अमिताभ कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'गणपत' में दिखाई देंगे। उनके पास रजनीकांत के साथ 'कल्कि 2898 एडी' और 'थलाइवर 170' भी हैं।
Similar Post
-
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जार ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार ...
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
