'एनिमल' का पहला गाना हुआ मैं रिलीज
फिल्म 'एनिमल' का पहला गाना हुआ मैं रिलीज हो गया है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर,अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं।फिल्म 'एनिमल' का पहला गाना हुआ मैं रिलीज कर दिया गया है।'हुआ मैं' एक रोमांटिक ट्रैक है। जिसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी को दर्शाया गया है। इस गाने में रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना दुनिया से बेपरवाह हुए एक-दूसरे के साथ किस करते हुए नजर आ रहे हैं। हुआ मैं को राघव चैतन्य और प्रीतम ने गाया है। इस गाने को मनोज मुंतशिर शुक्ला को लिखा हैं। फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज होगी।फिल्म एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
