भाजपा के इशारे पर संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रही ईडी : आप
नई दिल्ली, बुधवार, 11 अक्टूबर 2023। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) पर बुधवार को गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर सांसद संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रहा है। ''आप'' के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दिलीप पांडे ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार को अदालत में श्री सिंह की पेशी के दौरान जो सच उजागर हुआ है उससे भाजपा की घटिया राजनीति और प्रतिशोध की भावना का पर्दाफार्श हो गया है। अदालत में यह स्पष्ट हो गया कि ईडी भाजपा के इशारे पर संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रहा है। यह एक बड़ा सवाल है और इस सवाल का जवाब ईडी और भाजपा दोनों को देना चाहिए।
''आप'' नेता ने कहा कि ईडी की हिरासत में ऐसा दो बार हुआ कि अदालत की जानकारी के बगैर श्री सिंह को अज्ञात जगह पर ले जाने की कोशिश की गई। इससे सवाल उठता है कि ऊपर कौन बैठा हुआ है जो नियमों को दरकिनार कर ईडी को कुछ करने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा, ''दस घंटे छापा मारने के बाद भी सबूत के नाम पर जब कागज का एक टुकड़ा भी नहीं मिला, तब भी ईडी से यह बात निकलकर आई कि उनको किसी ने ऊपर से आदेश दिया है। ईडी के ऊपर वह कौन आदमी बैठा हुआ है जो बेखौफ और ईमानदार श्री सिंह से इतना डरा हुआ है कि उनकी आधारहीन गिरफ्तारी और जान से मारने की साजिश रची जा रही है। यह एक बड़ा सवाल है, जिसका जबाव अगर ईडी और भाजपा अलग-अलग दें तो तस्वीर साफ हो जाएगी।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
