‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड की 1100 करोड़ रुपए की कमाई
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म जवान ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान 07 सितंबर को प्रदर्शित हुई थी। जवान फिल्म की रिलीज के पांचवे हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जवान रिकार्ड कमाई कर रही है।जवान की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म जवान के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड आंकड़े सामने आ चुके हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की तरफ से फिल्म जवान का ऑफिशियल कलेक्शन बताया गया है। जवान’ ने दुनियाभर में 1117.39 करोड़ का कारोबार कर लिया है। गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।
Similar Post
-
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जार ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार ...
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
