शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती
एक्ट्रेस शहनाज गिल फूड पॉइजनिंग के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। निर्माता रिया कपूर ने सोमवार रात उनसे मुलाकात की। यह उनकी लेटेस्ट रिलीज के प्रमोशन के दौरान था, जब वह बीमार पड़ गईं और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक वीडियो साझा किया। रिया को शहनाज से मिलने के बाद अस्पताल से बाहर निकलते और कार में बैठते देखा गया। इससे पहले शहनाज ने एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अस्पताल से अपडेट दिया था, जहां वह बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अब ठीक हैं लेकिन पहले ठीक नहीं थीं।
उन्होंने लाइव के दौरान कहा, ''दोस्तों, मैं अब ठीक हूं। मैं पहले ठीक नहीं थी। मुझे इन्फेक्शन हो गया था। मैंने सैंडविच खा लिया था। मुझे फूड इन्फेक्शन हुआ है।'' 'पंजाब की कैटरीना' के नाम से मशहूर शहनाज ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 2015 के म्यूजिक वीडियो 'शिव दी किताब' से की थी। 2017 में उन्होंने पंजाबी फिल्म 'सत श्री अकाल इंग्लैंड' से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया। 2019 में वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में आई और यहां से सुर्खियां बटोरीं। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और उन्हें 'सिडनाज' का टैग दिया।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
