कनाडा में परफार्म नहीं करेंगे पंजाबी गायक गुरदास मान
भारत-कनाडा में चल रहे विवाद के बीच, पंजाबी गायक गुरदास मान ने कनाडा को मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल, गुरदास मान की कनाडा यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि यह कदम फिलहाल सबसे जिम्मेदार और आवश्यक कार्रवाई है। दौरा स्थगित होने की वजह से मान कनाडा में परफॉर्म नहीं करेंगे।
प्रोडक्शन हाउस ने कहा, दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनयिक अशांति के मद्देनजर और अप्रत्याशित परिस्थितियों के सावधानीपूर्वक विचार और मूल्यांकन के बाद, यह निर्धारित किया गया है कि कार्यक्रम को स्थगित करना फिलहाल सबसे जिम्मेदार और आवश्यक ऐक्शन है। हाउस ने फेसबुक पर पोस्ट कर गुरदास मान का दौरा रद्द करने की जानकारी दी। गुरदास मान इस महीने 22 से 31 अक्तूबर के बीच कनाडा में परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन कनाडा द्वारा भारत पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाने के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव पैदा हो गया।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
