‘तेजस’ का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म तेजस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म तेजस के ट्रेलर में कंगना एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के रोल में नजर आ रही हैं। ‘तेजस’ में कंगना रनौत धुआंधार एक्शन करती नजर आएंगी। ‘तेजस’ को भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक भारतीय जासूस को पाकिस्तान ने पकड़ लिया है, तब कंगना रनौत उस मिशन में जाने के लिए आगे आती हैं, जिसके तहत भारतीय जासूस को छुड़ाने के ऑपरेशन की तैयारी की जाती है। लेकिन इस मिशन में कंगना रनौत यानी तेजस गिल के सामने एक बाद एक, कई रुकावटें आती हैं। कंगना रनौत ने ‘तेजस’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुये लिखा, ‘अब आसमान से दुश्मन पर वार होगा। अब जंग का ऐलान होगा।’ सर्वेश मेवारा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तेजस’ रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है।यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
