पंजाब में बीएसएफ ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा
फिरोजपुर, रविवार, 08 अक्टूबर 2023। पंजाब के फिरोजपुर में गजनी वाला गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक अनजाने में सीमा पार कर भारत आ गया और उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया और इस संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराया। अधिकारी के मुताबिक, पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक को बाद में मानवीय आधार पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
