मुंबई में आग लगने से सात लोगों की मौत, 39 घायल
मुंबई, शुक्रवार, 06 अक्टूबर 2023। मुंबई के गोरेगांव में स्थित एक इमारत में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से करीब सात लोगों की जलकर मौत हो गई और 39 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार आजाद मैदान के पास एमजी रोड पर जय भवानी बिल्डिंग में तड़के करीब तीन बजे आग लग गई जिससे सात लोगों की जलकर मौत हो गयी और 39 लोग घायल हो गए। मुंबई पुलिस ने बताया कि अब तक आग में घायल हुए कुल 46 लोगों में से सात की मौत हो चुकी है और 39 लोगों को एचबीटी और कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, भीषण आग से दुकानों, स्क्रैप सामग्री, खड़े किए गए दोपहिया और चार पहिया वाहनों, मीटर केबिन, रैग्स, प्लाईवुड और अन्य सामग्री जलकर राख हो गए। अग्निशमन विभाग ने आग पर सुबह करीब 06:54 बजे पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
