प्रियंका ने मोहनखेड़ा मंदिर में दर्शन किए
मोहनखेड़ा, गुरुवार, 05 अक्टूबर 2023। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र मोहनखेड़ा के मंदिर में दर्शन किए। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की ओर से यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंची श्रीमती वाड्रा ने सबसे पहले मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए। इस अवसर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे। इसके बाद श्रीमती वाड्रा जनसभा में शामिल होने रवाना हो गयीं।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
