32 साल बाद इस फिल्म में दिखेगी अमिताभ-रजनीकांत की जोड़ी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत के साथ फिल्म थलाइवर 170 में काम करते नजर आएंगे। हाल ही में रजनीकांत की अगली फिल्म थलाइवर 170 की घोषणा की गई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है। वाईएलसीए प्रोडेक्शन हाउस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रजनीकांत की थलाइवर 170 को लेकर जानकारी दी है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इसके साथ ही एक पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिस पर अमिताभ बच्चन की तस्वीर और पीछे रजनीकांत की इस फिल्म का टाइटल भी लिखा हुआ नजर आ रहा है। अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने अंतिम बार वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म हम में काम किया था। इससे पहले दोनों कलाकारों फिल्म अंधा कानून (1983) और गिरफ्तार (1985) में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।
Similar Post
-
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जार ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार ...
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
