आमिर की फिल्म ‘लाहौर 1947’ का ऐलान, फिर पाकिस्तान में धमाल माचाएंगे सनी देओल
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, आमिर खान निर्मित फिल्म लाहौर 1947 में काम करते नजर आएंगे। कुछ समय से ऐसी चर्चा हो रही थी कि आमिर खान और सनी देओल एक फिल्म में साथ काम करेंगे। इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउसमेंट हो गई है। ‘आमिर खान प्रोडक्शन’ की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म का ऐलान किया गया है। फिल्म का टाइटल ‘लाहौर 1947’ रखा गया है। आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा गया, मैं और आमिर खान प्रोडक्शन की पूरी टीम एक्साइटेड है और अगली फिल्म सनी देओल के साथ अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है, जिसके निर्देशक राजकुमार संतोषी हैं और फिल्म का टाइटल लाहौर 1947 हैं। टैलेंटड एक्टर सनी देओल और मेरे फेवरेट डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ कोलैबोरेट करने में खुशी हो रही है। जो पोस्ट सामने आया है उससे यही लग रहा है कि आमिर सिर्फ इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
Similar Post
-
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जार ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार ...
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
