इंडियाज बेस्ट डांसर के विजेता बने समर्पण लामा
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के तीसरे सीजन को विजेता मिल गया है। शनिवार (30 सितंबर) रात शो का ग्रैंड फिनाले हुआ। इसमें पुणे के समर्पण लामा ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल रहे। समर्पण को ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपए की इनाम राशि तथा उनकी कोरियोग्राफर भावना खंडूजा को 5 लाख रुपए मिले हैं। शो के दौरान समर्पण का नाम 'किंग ऑफ कंटेम्परेरी' पड़ गया।
20 वर्षीय समर्पण ने खिताब जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सभी का आभार व्यक्त किया है। समर्पण ने कहा कि यह किसी सपने जैसे लग रहा है। मैंने कई रियलिटी शो देखे हैं और दुआ की है कि काश मैं भी किसी रियलिटी शो का हिस्सा बन जाऊं, लेकिन मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि मैं अपना पहला डांस शो जीत जाऊंगा।\
समर्पण ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि इस इनामी राशि से पहले मैं घर का कुछ महीनों का किराया दूंगा और पढ़ाई करूंगा। मुझे परिवार के लिए बहुत कुछ करना है। मैं नहीं चाहता कि अब मेरे पिता नौकरी करने के लिए विदेश जाएं। समर्पण के पिता विदेश में नौकरी करते हैं और 3-4 वर्षों में घर आ पाते हैं। फिनाले में समर्पण ने शिवांशु सोनी, विपुल कांडपाल, अनिकेत चौहान, अंजलि ममगई को मात दी। शो के दौरान टाइगर श्रॉफ व कृति सेनन अपनी फिल्म गणपथ का प्रमोशन करने के लिए आए थे। साथ ही गोविंदा भी मौजूद थे। शो में सोनाली बेंद्रे, गीता कपूर व टेरेंस लुईस ने जज और जय भानुशाली ने एंकर की भूमिका निभाई।
Similar Post
-
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जार ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार ...
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
