टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपथ का टीजर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म गणपथ का टीजर रिलीज हो गया है। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म गणपथ में टाइगर श्राफ के साथ कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर की शुरुआत में दिखाया गया कि फिल्म की कहानी भविष्य के यानी 2070 एडी के आधार पर हुए बदलाव को दर्शाती है, जिसमें बुराई का खत्मा करने के लिए एक मसीहा जन्म लेता है। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के दमदार एक्शन सीक्वेंस की झलक टीजर वीडियो में देखने को मिल रही है। टाइगर श्रॉफ फिल्म के बॉक्सर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और विकास बहल द्वारा निर्देशित गणपथ का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने गया है। यह फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
