बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया गठबंधन
- 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी मायावती की पार्टी
भोपाल, शनिवार, 30 सितम्बर 2023। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने गठबंधन कर लिया है। दोनों दलों के पदाधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बसपा के राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम और जीजीपी के राष्ट्रीय महासचिव बलबीर सिंह तोमर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य प्रदेश में उनकी सीट-बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, बसपा 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जीजीपी 52 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। दोनों दलों ने बाद में जारी एक संवाददाताआ सम्मेलन में कहा, ‘‘दलितों, आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार को खत्म करने के लिए मध्य प्रदेश में इस गठबंधन की सरकार बनेगी। इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस का तानाशाही और पूंजीवादी शासन भी खत्म होगा और गरीबों को न्याय मिलेगा।" 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए इस साल नवंबर में चुनाव होने हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने दो सीटें जीती थीं, हालांकि बाद में उनका एक विधायक भाजपा में शामिल हो गया था।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
