जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी मारे गए
श्रीनगर, शनिवार, 30 सितम्बर 2023। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। यह जानकारी पुलिस ने दी। घुसपैठ की कोशिश उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर के कुमकाडी इलाके में हुई। कुपवाड़ा पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुपवाड़ा पुलिस द्वारा दी गई एक खुफिया जानकारी के आधार पर, माछिल सेक्टर के कुमकाडी इलाके में सेना और पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में घुसपैठ के प्रयास में शामिल दो आतंकवादी अभी तक मारे गए हैं।’’ पुलिस ने कहा कि अभियान अभी भी जारी है। उसने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक दो एके राइफल, चार एके मैगजीन, 90 कारतूस, पाकिस्तान निर्मित एक पिस्तौल, एक थैली और 2,100 रुपये पाकिस्तानी मुद्रा बरामद की गई है।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
