नीना गुप्ता के साथ काम करेंगी रकुल प्रीत सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, नीना गुप्ता के साथ कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। दे दे प्यार दे, थैंक गॅाड और छतरीवाली जैसी फिल्मों में काम कर चुकी रकुल प्रीत सिंह आशीष शुक्ला के निर्देशन में फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। फिल्म में नीना गुप्ता की भी अहम भूमिका होगी। बताया जा रहा है कि यह एक कामेडी-थ्रिलर फिल्म है, जिसका शीर्षक अभी तय नहीं है। इस फिल्म में इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ कई और जानेमाने कलाकार होंगे। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अक्तूबर महीने के अंत से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और निर्माताओं की योजना शूटिंग दिसंबर तक खत्म करने की है।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
