हिमाचल प्रदेश के ऊना में सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
ऊना, गुरुवार, 28 सितम्बर 2023। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के घंडावल गांव में एक पिकअप ट्रॉली और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वाले की पहचान बाइक सवार अभिषेक के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये ऊना के अस्पताल में ले जाया गया है । एक अन्य दुर्घटना में, जिले के गगरेट उपमंडल के गुगलाहर में एक एसयूवी ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में बाइक सवार मुनीश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि शवों को कब्जे में ले लिया गया है और दोनों दुर्घटनाओं के संबंध में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
