कंगना रनौत की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' का ट्रेलर हिंदी में रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'चंद्रमुखी 2' का ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है। पी वासु के निर्देशन में बनी फिल्म चंद्रमुखी 2 वर्ष फिल्म 2005 में प्रदर्शित चंद्रमुखी की अगली कड़ी है। कंगना इस फिल्म में डांसर चंद्रमुखी के रोल में हैं। राघव लॉरेंस राजा वेट्टैयान राजा की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म तमिल, हिंदी ,तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। अब इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कहानी एक परिवार को बताते हुए दिखाई देता है। इस ट्रेलर में कंगना की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है। इसके बाद एक्शन के साथ राघव लॉरेंस की एंट्री होती है, जो इस परिवार को चंद्रमुखी से बचाएगा। इस ट्रेलर में कंगना, राजा वेट्टैयन के दरबार में एक नर्तकी की भूमिका में दिखाई दे रही हैं।फिल्म 'चंद्रमुखी 2' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
