‘गदर 2’ की सफलता पर भावुक हुए धर्मेंद्र
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र अपने पुत्र सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की सफलता पर भावुक हो गए और फैंस को धन्यवाद दिया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार 522 करोड़ की कमाई कर ली है। धर्मेंद ,गदर 2 की सफलता पर भावुक हो गए हैं। धर्मेंद्र इन दिनों बेटे सनी देओल के साथ यूएस में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। धर्मेंद्र ने एक्स (ट्विटर) पर अपनी फोटो शेयर करते हुए ‘गदर 2’ को प्यार देने के लिए फैंस को तहे दिल से शुक्रिया किया। धर्मेंन्द्र ने लिखा, दोस्तों, किस्मत वाला होता है बाप वो…जिसका बेटा कभी बाप बनकर बच्चों से लड़ जाता है। सनी मुझे गदर 2 की सक्सेस को एंजॉय करने के लिए यूएस लेकर आया…दोस्तों आप सबकी गुड विशेज का शुक्रगुजार हूं कि आपने गदर 2 को ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाया। इसके साथ ही उन्होंने सनी के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, दोस्तों, आप सब के जवाब…कि बलूच से लेकर सरबजीत सिंह तक पढ़े…आप सब…अब मेरे अपने हो चुके हैं…आप सब को जी जान से प्यार और दुआएं।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
