गणपत में जोरदार एक्शन करती नजर आएंगी कृति सैनन
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन अपनी आने वाली फिल्म गणपत में जोरदार एक्शन करती नजर आएंगी। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म गणपत में टाइगर श्राफ,कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में कृति सैनन एक्शन अवतार में नजर आएंगी। निर्माता जैकी भगनानी ने कहा कि गणपत मेरे सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक है, जो एक्शन और रोमांच से भरपूर मिश्रण का वादा करती है।
दर्शकों के लिए हमारे पास जो शानदार रेविलेशन है वह है कृति सैनन का पावर-पैक एक्शन अवतार। उन्होंने खुद को एक असाधारण परिवर्तन यात्रा में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच 9 महीने के गहन प्रशिक्षण से गुजरते हुए, ननचुक्स चलाने की कला में महारत हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने चरित्र के प्रति उसकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है। गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और विकास बहल द्वारा निर्देशित गणपथ-राइज ऑफ द हीरो का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने गया है। यह फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
