मास्टर ब्लास्टर में काम करेगे संजय दत्त, टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ फिल्म मास्टर ब्लास्टर में काम करते नजर आएंगे। बॉलीवुड फिल्मकार फिरोज ए नाडियाडवाला फिल्म मास्टर ब्लास्टर बनाने जा रहे है। इस फिल्म में संजय दत्त और टाइगर श्राफ की मुख्य भूमिका होगी।इस फिल्म के जरिए संजय और टाइगर पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। मास्टर ब्लास्टर एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को बड़े पैमाने पर हांगकांग, मकाऊ और चीन में शूट किया जाएगा, जिसमें लॉस एंजेलिस और चीन का टेक्नीकल क्रू शामिल होगा। फिल्म मास्टर ब्लास्टर के सितारों को मार्शल आट्र्स की कड़ी ट्रेनिंग लेनी होगी। इसमें हाथों से लड़ाई और प्राचीन तौर तरीकों को सीखना होगा। सितारों की ये ट्रेनिंग शोओलिन मॉन्क्स की देखरेख में होगी।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
