कौशल विकास निगम घोटाला मामला: नायडू ने उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी
नई दिल्ली, शनिवार, 23 सितम्बर 2023। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कौशल विकास निगम में कथित घोटाला के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध वाली याचिका को खारिज करने के आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश को शनिवार को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी। उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। बाद में शुक्रवार को विजयवाड़ा की एक अदालत ने नायडू को मामले में और पूछताछ के लिए दो दिन के लिये सीआईडी की हिरासत में भेज दिया था। नायडू को कौशल विकास निगम के धन का दुरुपयोग करने के आरोप में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इस घोटाले के कारण सरकारी खजाने को 300 करोड़ रुपये का कथित रूप से नुकसान हुआ था।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
