'एनिमल' से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल से उनका फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म एनिमल से अनिल कपूर का फस्र्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म एनिमल से अनिल कपूर के फस्र्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में अनिल कपूर बेहतरीन लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ तरण ने इस बात की जानकारी भी दी है कि 28 सितंबर को सुबह 10 बजे एनिमल का टीजर रिलीज किया जाएगा। पोस्टर को अनिल कपूर ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है और लिखा है कि एनिमल का बाप बलवीर सिंह। फिल्म एनिमल पहली दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।
Similar Post
-
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने पहले दिन कमाए एक करोड़ रुपये
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस ...
-
पहली बार बर्लिनाले में श्वेता त्रिपाठी
बॉलीवुड अभिनेती और निर्माता श्वेता त्रिपाठी ने पहली बार बर्लिन इं ...
-
भूत के सेट पर विक्की कौशल से बहुत कुछ सीखा
अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी ...
