एयर चीफ मार्शल (सेवानिवृत्त) अरुप राहा असम विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त
सिलचर (असम), बुधवार, 20 सितम्बर 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एयर चीफ मार्शल (सेवानिवृत्त) अरुप राहा को पांच साल की अवधि के लिए असम विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रदोष किरण नाथ द्वारा बुधवार को जारी एक नोटिस के अनुसार असम विश्वविद्यालय अधिनियम, 1989 के विधान एक के प्रावधानों के अनुसार राहा की नियुक्ति 15 सितंबर से प्रभावी होगी। नोटिस में कहा गया है कि 69 वर्षीय राहा जाने माने कवि, गीतकार और फिल्मकार गुलजार की जगह लेंगे। वह असम विश्वविद्यालय के अधिनियम के प्रावधानों एवं विधान के अनुसार अपने अधिकारों का इस्तेमाल और कामकाज करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक से पत्र प्राप्त होने के बाद यह अधिसूचना जारी की गई। सैनिक स्कूल, पुरुलिया के पूर्व छात्र राहा ने 31 दिसंबर, 2013 से 31 दिसंबर, 2016 तक 21वें वायु सेना प्रमुख के रूप में कार्य किया था।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
