सिंघम अगेन में काम करेंगी करीना कपूर!
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर फिल्म सिंघम अगेन में काम करती नजर आ सकती हैं। जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन सिंघम के रूप में वापस आएंगे, उनके साथ रणवीर सिंह सिम्बा और अक्षय कुमार सूर्यवंशी के रूप में शामिल होंगे। चर्चा है कि करीना कपूर सिंघम रिटर्न्स के अपने ट्रैक को जारी रखते हुए, अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभाने के लिए सिंघम फ्रेंचाइजी में वापस आ गईं है। वह फिल्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। सिंघम अगेन की शूटिंग अगले छह महीनों की अवधि में भारत और विदेशों में की जाएगी।अर्जुन कपूर इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाएंगे।
Similar Post
-
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने पहले दिन कमाए एक करोड़ रुपये
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस ...
-
पहली बार बर्लिनाले में श्वेता त्रिपाठी
बॉलीवुड अभिनेती और निर्माता श्वेता त्रिपाठी ने पहली बार बर्लिन इं ...
-
भूत के सेट पर विक्की कौशल से बहुत कुछ सीखा
अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी ...
