एसएस राजामौली ने 'मेड इन इंडिया' का किया ऐलान, टीजर किया शेयर
फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने दादा साहब फाल्के पर बायोपिक 'मेड इन इंडिया' की घोषणा की है, जिसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता नितिन कक्कड़ करेंगे। इंस्टाग्राम और एक्स पर, जहां उन्होंने प्रोजेक्ट का टीजर शेयर किया, राजामौली ने कहा कि बायोपिक बनाना टफ है। राजामौली ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ''जब मैंने पहली बार नरेशन सुना तो मैं काफी इमोशनल हो गया। बायोपिक बनाना कठिन काम है और फादर ऑफ इंडियन सिनेमा पर बनाना और भी चैलेंजिंग है। मेरी टीम इसके लिए तैयार है और कमर कस चुकी है। बेहद गर्व के साथ 'मेड इन इंडिया' प्रेजेंट कर रहा हूं।'' 'मेड इन इंडिया' भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहब फाल्के पर आधारित है। यह फिल्म छह भाषाओं - मराठी, तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण मैक्सस्टूडियो के वरुणगुप्ता और शोइंग बिजनेस के एसएस कार्तिकेय द्वारा किया जाएगा।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
