टाइगर श्रॉफ की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म गणपथ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म गणपथ- राइज ऑफ दि हीरो में टाइगर श्राफ के साथ कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका है। फिल्म का पोस्टर टाइगर श्राफ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर शेयर कर लिखा, उसको कोई क्या रोकेगा…जब बप्पा का है उस पर हाथ, आ रहा है गणपथ…करने एक नई दुनिया की शुरुआत, गणपथ आ रहा है। फिल्म दशहरा पर 20 अक्तूबर को सिनेमाघरों में।
फिल्म गणपथ के पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर में टाइगर के बाल बिखरे हैं और उन्होंने आंखों में सूरमा लगा रखा है। गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और विकास बहल द्वारा निर्देशित गणपथ-राइज ऑफ दि हीरो का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने गया है। फिल्म 20 अक्तूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
