धनखड़ ने नए संसद भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
नई दिल्ली, रविवार, 17 सितम्बर 2023। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नये संसद भवन पर रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कहा कि भारत युग परिवर्तन का साक्षी बन रहा है और दुनिया भारतीय ताकत, सामर्थ्य और योगदान को पहचान रही है। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन के गज द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति ने इसे ''विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक क्षण और मील का पत्थर'' बताते हुए कहा कि भारत युग परिवर्तन का गवाह बन रहा है, और दुनिया भारत की ताकत, सामर्थ्य और योगदान को पूरी तरह से पहचान रही है। उन्होंने ने कहा, ''आज हम एक ऐसे समय में हैं जहां ऐसी विकास और उपलब्धियां देख रहे हैं जिनके बारे में हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। हमारी जमीनी हकीकत आज विश्व स्तर पर सबसे सकारात्मक तरीके से परिलक्षित हो रही है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद, राज्यसभा और लोकसभा के महासचिव तथा सचिवालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
