कोरियोग्राफर सरोज खान का किरदार निभाएंगी माधुरी दीक्षित!
बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित सिल्वर स्क्रीन पर दिवगंत कोरियोग्राफर सरोज खान का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। फिल्म निर्माता भूषण कुमार, सरोज खान की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। इस बायोपिक की कहानी पर निर्देशक हंसल मेहता काम कर रहे हैं। भूषण कुमार ने बताया है कि सरोज खान की बायोपिक का काम लेखन चरण पर है। सरोज खान की जिंदगी के अलग-अलग फेज में उनका रोल निभाने के लिए अभिनेत्रियों की तलाश की जा रही है। एक अभिनेत्री सरोज खान के जवानी के दिनों का किरदार दिखाएगी जबकि दूसरी उनके उम्र के दूसरे पड़ाव का किरदार पर्दे पर लेकर आएगी। इनमें से एक के लिए माधुरी दीक्षित के नाम पर सोचा जा रहा है।
माधुरी दीक्षित और सरोज खान का खास गुरु-शिष्य का बॉन्ड रहा था। माधुरी का करियर डिफाइन करने में सरोज खान का बहुत बड़ा हाथ रहा है। माधुरी दीक्षित के ज्यादातर पॉपुलर गाने एक दो तीन से लेकर धक धक तक सभी सरोज खान की वजह से ही हिट रहे। माधुरी ने हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि सरोज खान उन्हें कोरियोग्राफ करें। इसके अलावा उन दोनों के बीच बहुत करीबी रिश्ता और अंडरस्टैंडिंग थी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
