जयपुर में नगर निगम का पार्षद 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
जयपुर, शनिवार, 16 सितम्बर 2023। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को यहां एक पार्षद को 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो के बयान के अनुसार नगर निगम जयपुर-ग्रेटर के वार्ड 123 के पार्षद रामकिशोर को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसके मुताबिक परिवादी ने शिकायत की दी थी कि अपने ही भूखंड पर निर्माण कार्य में व्यवधान नहीं करने तथा जेडीए/नगर निगम द्वारा नहीं तुड़वाने की एवज में रामकिशोर द्वारा 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगकर उसे परेशान किया जा रहा है। ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कर शनिवार को आरोपी पार्षद रामकिशोर को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है और अब उससे पूछताछ की जा रही है।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
