मुख्यमंत्री स्टालिन ने महिलाओं के लिए 1000 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता योजना शुरू की
कांचीपुरम, शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने द्रविड नेता सी. एन. अन्नादुरै की जयंती पर शुक्रवार को यहां द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार की महिलाओं के लिए एक हजार रुपये की मासिक आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत की। अन्नादुरै तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ नेता थे। स्टालिन ने यहां योजना की शुरुआत कर कई लाभार्थियों को बैंक के डेबिट कार्ड वितरित किए। वहीं राज्य सरकार के मंत्रियों ने अपने-अपने जिलों में इस कार्यक्रम की शुरुआत की। बुनियादी आय वाली इस योजना का नाम पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के नाम पर रखा गया है और राज्य सरकार ने इस सहायता योजना को महिलाओं का ‘अधिकार’ करार दिया। राज्य सरकार ने इस योजना के अंतर्गत 1.06 करोड़ (1,06,50,000) महिलाओं की पहचान की है और एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से लाभार्थियों को किया जाएगा।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
