शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' का गाना नशा रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल'सुखी' का गाना नशा रिलीज हो गया है। फिल्म सुखी का नया गाना नशा रिलीज हो गया है, जिसमें पॉप स्टार बादशाह नजर आ रहे हैं। यह गाना शिल्पा के मां के किरदार की भावना को बखूबी दर्शाता है, जो रूटीन लाइफ से ब्रेक लेकर एन्जॉय करना चाहती हैं।नशा के वीडियो में शिल्पा के इसी नाम के किरदार सुखी और उसके दोस्तों को दिखाया गया है, जो अपने स्कूल रियूनियन में जाते हैं।गाने को बादशाह और अफसाना खान ने गाया है। वहीं, गाने के लिरिक्स राजा दिलवाला ने लिखे हैं, जबकि, म्यूजिक कंपोजिशन बादशाह और हितेन ने दिया है। फिल्म सुखी में शिल्पा शेट्टी के अलावा अमित साध, कुशा कपिला दिलनाज ईरानी, पवलीन गुजराल और चैतन्य चौधरी भी नजर आएंगे। सुखी भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और शिखा शर्मा द्वारा निर्मित है। सुखी का निर्देशन सोनल जोशी ने किया है और इसे जोशी, राधिका आनंद, पॉलोमी दत्ता और रूपिंदर इंद्रजीत ने लिखा है। यह फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
