कर्नल मनप्रीत, मेजर आशीष के पार्थिव शरीर श्रीनगर के सैन्य अस्पताल लाए गए
श्रीनगर, गुरुवार, 14 सितम्बर 2023। सुरक्षा बलों द्वारा कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष धोनैक के पार्थिव शरीरों को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के मुठभेड़ स्थल से हवाईमार्ग के रास्ते यहां सैन्य अस्पताल लाया गया। अनंतनाग में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत, मेजर आशीष और पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट शहीद हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि सिंह और धोनैक के पार्थिव शरीरों को कोकेरनाग से हवाईमार्ग के जरिए यहां बादामीबाग छावनी के सैन्य अस्पताल लाया गया। उन्होंने कहा कि सेना, पुलिस के शीर्ष अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी शहीद जवानों को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीरों को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा।
Similar Post
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
-
खान और खनिज संशोधन विधेयक राज्यसभा में ध्वनिमत से पारित, संसद की लगी मुहर
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। राज्यसभा ने गुरुवार को खान और ...
-
संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र का अधिकांश समय चढ़ा हंगामे की भेंट
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश ...
