बनाएं ''प्याज का रायता''

img

सामग्री-

  • 2 कप दही
  • 1/2 कप प्याज
  • 1 कप खीरा कटा हुआ   
  • 1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
  • 1/4 टीस्पून काला नमक
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • चाट मसाला स्वादानुसार
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार

खीरे प्याज का रायता कैसे बनाना है- इस रायते को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब खीरे और प्याज को फेंटी हुई दही में मिलाएं। उसके बाद इसमें नमक और काला नमक डालकर मिक्स करें। अब ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला डाल दें। लीजिये तैयार है प्याज खीरे का रायता। हरा धनिया डालकर सर्व करें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement