जी20 रात्रिभोज के लिए खड़गे को आमंत्रित नहीं करना गलत: सिद्धरमैया
हुब्बली (कर्नाटक), शनिवार, 09 सितम्बर 2023। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि जी20 रात्रिभोज के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित नहीं किया जाना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले से तय कार्यक्रमों के चलते वह बतौर मुख्यमंत्री इस रात्रिभोज में शामिल नहीं हो सकेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में विश्व नेताओं के लिए जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी। सिद्धरमैया ने हुब्बली में संवाददाताओं से कहा, "वह (खड़गे) न केवल कांग्रेस अध्यक्ष हैं, वह उच्च सदन (राज्यसभा) में विपक्ष के नेता हैं। मेरे अनुसार उन्हें आमंत्रित किया जाना चाहिए था, उन्हें आमंत्रित नहीं करना गलत है।" यह पूछे जाने पर कि क्या वह रात्रिभोज में शामिल होंगे, उन्होंने कहा, "नहीं, मैं नहीं जा पाऊंगा, क्योंकि पहले से तय कुछ कार्यक्रम हैं।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
