डुमरी विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की झामुमो उम्मीदवार और काबीना मंत्री बेबी देवी को मिली जीत

img

रांची, शुक्रवार, 08 सितम्बर 2023। झारखंड में डुमरी विधानसभा उपचुनाव में आज इंडिया गठबंधन की झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार और राज्य की काबीना मंत्री बीवी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए की आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 17000 से अधिक मतों से पराजित किया। निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार इस उप चुनाव के मतगणना में इंडिया गठबंधन की झामुमो उम्मीदवार बेबी; देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए की आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 17100 वोटों से हराया है। झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को 135480 वोट मिले जबकि एनडीए की आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 118380 मत मिले हैं। उल्लेखनीय है कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को मतदान हुआ था और यह सीट पूर्व मंत्री झामुमो जगन्नाथ महतो के निधन के कारण खाली हुआ था। झामुम अपना यह सीट इस उप चुनाव में बचाने में कामयाब रहा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement