जवान एडवांस बुकिंग में बिकी करीब 10 लाख टिकट
‘जवान’ गुरुवार (7 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसका मतलब है कि अब रिलीज में सिर्फ एक दिन बचा है। हर कोई इसे लेकर रोमांचित है। इसकी एडवांस बुकिंग जोरों पर है। टिकट महंगे होने के बावजूद इन्हें खरीदने वालों की कोई कमी नहीं है। हर किसी की ‘जवान’ की ओपनिंग पर नजर है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक इसकी बंपर ओपनिंग इतिहास रच सकती है। जवान की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी जबरदस्त है।
Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के मंगलवार तक 9 लाख 66 हजार 713 एडवांस टिकट बुक हो चुके है, जिससे करीब 26.45 करोड़ का कलेक्शन होगा। वैसे एडवांस बुकिंग के लिए अभी आज बुधवार का दिन भी बाकी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये डेटा बिना ब्लॉक सीट्स का है। कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 70-80 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। हालांकि ‘जवान’ के सामने मुख्य रूप से ‘गदर 2’ की चुनौती होगी।
‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज हुई थी और अभी तक भारत में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा जमाकर सिनेमाघरों में मजबूती से डटी हुई है। साथ ही आयुष्मान खुराना व अनन्या पांडे की ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी अच्छा बिजनेस कर रही है। ‘जवान’ में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर भी हैं। इसमें दीपिका पादुकोण का कैमियो है। फिल्म के डायरेक्टर एटली हैं।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
