अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अक्षरा’ का ट्रेलर रिलीज
भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्म ''अक्षरा'' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म अक्षरा के निर्माता रत्नाकर कुमार एवं कुलदीप श्रीवास्तव और निर्देशक देव पांडेय एवं लेखक राकेश त्रिपाठी हैं।फिल्म अक्षरा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अक्षरा सिंह कई शेड्स में नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में अक्षरा सिंह समाज में शिक्षा की अलग को जगाने की जिद लिए नजर आती हैं, जिन्हें रोकने का प्रयास समाज की कुरीतियों के साथ-साथ शिक्षा माफिया भी करते हैं लेकिन अक्षरा सिंह इन सब बधाओ को पार कर बच्चों को शिक्षित करने में लगी रहती हैं। ट्रेलर में अक्षरा सिंह एक्शन करती भी नजर आ रही है। फिल्म अक्षरा का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
वर्ल्डवाइड चैनल और सबरंग फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत फिल्म अक्षरा में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनीत विशाल, जे.नीलम, मटरू, बीना पांडे, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भट्ट, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, संजू सोलंकी, रिंकी शुक्ला, आर.नरेंद्र, आर्यन विश्वकर्मा, कानू मुखर्जी, सोनू सनम माही, कन्हिया एस.विश्वकर्मा, सौरव चौधरी, सनाया गुप्ता, रितिका सिंह, पप्पू खान, एचआरपी बाबू, चंचल त्रिपाठी और सतीश यादव प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव 'कवि जी', सभा वर्मा, फनिदर राव एवं राकेश निराला हैं।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
