ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नोएडा, मंगलवार, 05 सितम्बर 2023। ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) पर मंगलवार को भूसी से लदे एक ट्रक में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेज गति से जा रहे इस ट्रक के एक पहिये में घर्षण से आग से लग गई थी जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। गौतम बुद्ध नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि विभाग को तड़के तीन बजकर करीब 11 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। चौबे ने कहा, ”राजस्थान की नंबर प्लेट वाले ट्रक में भूसी के बंडल लदे हुए थे। ईपीई पर दनकौर के लिए जाने वाले रास्ते के पास ट्रक के एक टायर में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक इसकी चपेट में आ गया।” उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन सेवा इकाई के तीन दल मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पा लिया। इस हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
