नीति मोहन का मूल मंत्र, 'आप जहां भी हों, 100 प्रतिशत रहें'
'नैनोवाले ने' और 'इश्क वाला लव' जैसे हिट बॉलीवुड ट्रैक के लिए मशहूर सिंगर नीति मोहन ने करियर के साथ-साथ मां की ड्यूटी को मैनेज करने के लिए अपना एक मंत्र दिया। नीति फिलहाल 'सा रे गा मा पा 2023' में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। सिंगिंग रियलिटी शो में जज के रूप में हिमेश रेशमिया और अनु मलिक, जबकि, होस्ट के रूप में आदित्य नारायण भी हैं। आईएएनएस से बात करते हुए नीति ने उस मंत्र के बारे में बताया जिसका पालन वह अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को मैनेज करने के लिए करती हैं। नीति ने 2019 में मॉडल निहार पंड्या से शादी की। दंपति का एक बच्चा आर्यवीर है, जिसका जन्म 2021 में हुआ। नीति ने कहा, ''मेरा मंत्र है कि आप जहां भी हों, बस 100 प्रतिशत रहें। यदि आप अपने बच्चे के साथ हैं, तो बस 100 प्रतिशत अपने बच्चे के साथ रहें, और यही बात काम पर भी लागू होती है।'' वर्कफ्रंट की बात करें तो नीति ने कहा कि वह कुछ इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर काम कर रही हैं। 'सा रे गा मा पा' का नया सीजन जी टीवी पर प्रसारित हो रहा है।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
