ओडिशा के अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं
भुवनेश्वर, सोमवार, 04 सितम्बर 2023। ओडिशा के बालासोर जिले में सोमवार को एक सरकारी अस्पताल में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी के अनुसार, फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एयर कंडीशनर में शॉर्ट शर्किट होने से आग लगने का संदेह है। आग लगने की घटना नौ बजकर करीब 40 मिनट पर हुई और इस पर काबू पाने के लिए एक अग्निशमन वाहन को भेजा गया। अधिकारी ने कहा, ‘कीमोथेरेपी वार्ड की पहली मंजिल पर एक एसी कंप्रेसर में आग लगी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।’
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
