महाराष्ट्र सरकार जनता की समस्याएं सुलझाने में असफल : कांग्रेस
कोल्हापुर, रविवार, 04 सितम्बर 2023। महाराष्ट्र विधान परिषद में कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने बढ़ती महंगाई और आवश्यक वस्तुओं पर उच्च जीएसटी सहित लोगों की समस्याओं को हल करने में केंद्र और राज्य सरकारों पर असफल होने का आरोप लगाया। पाटिल ने रविवार को कहा कि जनता में मौजूदा शिंदे-फड़नवीस-पवार सरकार के खिलाफ असंतोष है। कोल्हापुर जिला कांग्रेस ने पाटिल के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों की लक्ष्यहीन नीतियों से परेशान जनता को राहत देने के लिए जनसंवाद यात्रा शुरू की है।यह यात्रा कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा घोषित राज्य स्तरीय आंदोलन के हिस्से के रूप में निकाली गई है। इसकी शुरुआत सुबह सात बजे जिले की चंदगढ़ तहसील के तंदुलवाड़ी गांव से हुई, जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग ले रही थीं। यह यात्रा 12 सितंबर तक जारी रहेगी।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
