टाइगर 3 का नया पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म टाइगर 3 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।यशराज फिल्मस से टाइगर 3 का पोस्टर रिलीज करते हुये बताया कि यह फिल्म टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान की घटनाओं को फॉलो करता है. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का निर्माण हो रहा हैं और अगली पेशकश सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत टाइगर 3 है जो इस दिवाली पर रिलीज होगी। टाइगर 3 के पोस्टर में सलमान खान और कैटरीना कैफ वॉर मूड में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में जहां एक तरफ कई हेलीकॉप्टर उड़ रहे हैं तो वहीं फ्रंट में सलमान खान बुलेट प्रुफ जैकेट के साथ गले में स्कार्फ पहने और हाथ में बंदूक थामे दिखाई दे रहे हैं।कैटरीना कैफ भी एक्शन अवतार में हाथ में बंदूक थामे दिखाई दे रही हैं। फिल्म के पोस्टर के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, आ रहा हूं! दिवाली 2023 पर टाइगर 3. वाईआरएफ50 सेलिब्रेट करें। टाइगर 3 के साथ अपने नजदीकी सिनेमाघरों में. टाइगर 3 हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
