आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को अलविदा कह कइयों ने ग्रहण की इनेलो की सदस्यता
चंडीगढ़, शनिवार, 03 सितम्बर 2023। परिवर्तन पदयात्रा के दौरान अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में हजारों लोगों ने अन्य दलों को छोड़ कर इनेलो का दामन थामा है। इसी कड़ी में शनिवार को इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला के नेतृत्व में चंडीगढ़ स्थित आवास पर ‘आम आदमी पार्टी’ और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने दलों को अलविदा कह चौ. देवीलाल की नीतियों में आस्था जताते हुए इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव सेवानिवृत सीमा शुल्क अधिकारी राम कंवर के अलावा राजबीर सिंह पाल, नंदलाल शर्मा, सुरेंद्र, जोगेंद्र गागट, ईश्वर सिंह शर्मा, रमन सिरसवा, मंदीप सिंह और सुनील कुमार ने अभय चौटाला की मौजूदगी में इनेलो का दामन थामा। राम कंवर समाज सेवा के क्षेत्र में 1980 से ही सक्रिय रहे है। वर्तमान में भगवान वाल्मीकि भवन निर्माण कमेटी, करनाल के चेयरमैन और अखिल भारतीय वाल्मीकि प्रदेश सभा के स्थायी सदस्य एवं मानव सेवा संघ करनाल के सदस्य भी हैं।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
