प्राची देसाई का नया गाना लफ्ज़ भीगे हैं रिलीज़
बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई का नया गाना लफ्ज़ भीगे हैं रिलीज़ हो गया है। कवि अजय साहब द्वारा लिखित गाना लफ़्ज़ भीगे हैं को प्रतिभा सिंह बघेल ने अपनी आवाज़ दी है। इस रचना का मूल उस एकतरफा प्यार की कहानी से लिया गया है जो साहित्यिक दिग्गज अमृता प्रीतम और शायर साहिर लुधियानवी के जीवन से जुड़ा हुआ था। पाराशेर बरुआ निर्देशित इस म्यूजिक वीडियो में प्राची देसाई और सोम चट्टोपाध्याय नज़र आ रहे हैं। इस गाने को पांडिचेरी और मुंबई के बैकड्रॉप में शूट किया गया है। गाने के संगीतकार राजेश सिंह हैं जबकि निर्माता पारस नाथ हैं।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
