राजीव गांधी ग्रामीण/शहरी ओलिंपिक खेलों का आगाज

img

  • 6 सितंबर तक चलेंगी प्रतियोगिताएं

हनुमानगढ़, शुक्रवार, 02 सितम्बर 2023। राजीव गांधी ग्रामीण/शहरी ओलिंपिक खेलों के अंतर्गत जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन 1 सितंबर से 6 सितंबर, 2023 तक जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में किया जा रहा है। शुक्रवार को स्टेडियम में झंडारोहण और राष्ट्रगान के साथ खेलों का उद्घाटन समारोह शुरू हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अथिति जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के उद्घाटन की घोषणा की। कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे आईएएस प्रोबेशनर प्रीतम जाखड़ ने खिलाड़ियों को कहा कि नियमानुसार, बिना भेदभाव के तथा खेल भावना से खेलें। हार स्वीकार करना बुरा नहीं है, हार को सिख की तरह लेकर आगे बढ़े और अच्छे इंसान के रूप में विकसित हो।

उद्घाटन समारोह में टाऊन के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नंबर 4 और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जंक्शन कि छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। उद्घाटन के बाद जिला स्तरीय प्रथम प्रतियोगिता बालिका वर्ग में रस्साकसी की हुई। जिसमें भादरा और हनुमानगढ़ ब्लॉक की टीम ने हिस्सा लिया और भादरा की टीम विजेता रही। एडीएम कपिल कुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूर्व में विजेता रही ब्लॉक स्तरीय व शहरी कलस्टर स्तरीय टीमों के खिलाड़ी भाग लेंगे। राजीव गांधी जिला स्तरीय ग्रामीण एवं शहरी ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता में 1 हजार 921 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

एडीएम ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए ठहरने, भोजन, पेयजल कि समुचित व्यवस्था की गई है। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रैकसुट, प्रमाण-पत्र देकर पुरुस्कृत किया जाएगा और विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलों में हिस्सा लेंगे। बीसूका उपाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने खेलों के इतने बड़े आयोजन के लिए मुख्यमंत्री गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि पौने पांच वर्षों में राज्य सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए है। जिला अहिंसा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक तरुण विजय ने कहा कि पिछली बार भी राजीव गांधी ओलंपिक खेलों में हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने पूरे राजस्थान में परचम लहराया था, इस बार भी पूरे प्रदेश में हनुमानगढ़ के खिलाड़ी नाम रोशन करेंगे।

ब्लॉक से 76 टीमों के 905 खिलाड़ी लेंगे हिस्साः
जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के अंतर्गत ब्लॉक से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में 76 टीमों के 905 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। रावतसर ब्लॉक से 132, टिब्बी ब्लॉक से 133, भादरा ब्लॉक से 132, नोहर ब्लॉक से 129, हनुमानगढ़ ब्लॉक से 131, पीलीबंगा ब्लॉक से 133 और संगरिया ब्लॉक से 115 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें कबड्डी की 14 टीम, शूटिंग वॉलीबॉल में 7 टीम, टेनिस बॉल क्रिकेट में 14 टीम, खो-खो में 7 टीम, वॉलीबॉल की 14 टीम, फुटबॉल में 13 टीम और रस्साकसी की 7 टीम शामिल है।

वार्ड कलस्टर स्तर से 145 टीमों के 1016 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखमः
शमशेर सिंह ने बताया कि राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों अंतर्गत नगर पालिका में बनाए गए वार्ड कलस्टर से विजेता रहे 145 टीम के 1016 खिलाड़ी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगे। रावतसर नगरपालिका से 146, टिब्बी नगरपालिका से 97, भादरा नगर पालिका से 126, नोहर नगरपालिका से 89, हनुमानगढ़ नगर परिषद् से 393, पीलीबंगा नगर पालिका से 94, संगरिया नगर पालिका से 74 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें कबड्डी में 16 टीम, टेनिस बॉल क्रिकेट में 17 टीम, खो-खो में 9 टीम, वॉलीबॉल में 16 टीम, फुटबॉल में 21 टीम, बास्केटबॉल में 10 टीम, एथलेटिक्स 100 मीटर में 22 टीम, 200 मीटर में 22 टीम, 400 मीटर में 21 टीम हिस्सा ले रही है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement