बस और ट्रक में टक्कर से एक की मौत, तीस घायल
बड़वानी, शुक्रवार, 02 सितम्बर 2023। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा अनुविभाग के अंतर्गत आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजासन घाट में आज एक निजी यात्री बस को पीछे से ट्रक द्वारा टक्कर मार दिए जाने के चलते एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा तीस लोग घायल हो गए। सेंधवा के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कमल सिंह चौहान ने बताया कि आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मध्यप्रदेश महाराष्ट्र सीमा पर स्थित बिजासन घाट के मोड़ पर आटे से भरे ट्रक ने आगे चल रही निजी यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के चलते निजी यात्री बस पैदल जा रहे राहगीर को चपेट में लेते हुए पलट गयी। ट्रक भी असंतुलित होकर पहाड़ में जा घुसा।
घटना में पैदल जा रहे राहगीर राजमली निवासी 50 वर्षीय मिस्त्री वास्कले की मृत्यु हो गई तथा बच्चों महिलाओं समेत 30 लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से वहां से करीब 16 किलोमीटर दूर सेंधवा के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना में ट्रक चल चालक स्टेयरिंग में फंसकर घायल हो गया था। उसे भी निकाल कर शासकीय अस्पताल लाया गया है। मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र के नासिक जा रही बस को आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर आवागमन को सुचारु किया जा रहा है।
Similar Post
-
यादवपुर विश्वविद्यालय में झड़प: जांच समिति के प्रमुख ने इस्तीफा दिया
कोलकाता, सोमवार, 24 अगस्त 2026। यादवपुर विश्वविद्यालय परिसर मे ...
-
कॉजपा ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर स्कूलों से जुड़ी जानकारी मांगी
नई दिल्ली, सोमवार, 24 अगस्त 2026। सरकारी स्कूलों की स्थिति को अप ...
-
जेपीएससी परीक्षा में 'अनियमितताओं' की सीबीआई जांच संबंधी याचिका पर केंद्र, झारखंड सरकार को नोटिस
नई दिल्ली, सोमवार, 24 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने झारखंड संय ...
