उत्तरी मेसिडोनिया के विदेश मंत्री तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे, उपराष्ट्रपति धनखड़ से भेंट की
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 सितम्बर 2023। उत्तरी मेसिडोनिया के विदेश मंत्री बुजार उस्मानी तीन दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को भारत पहुंचे जहां उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट की और दोनों देशों के गर्मजोशी भरे ऐतिहासिक संबंधों के बारे में चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर चित्र के साथ अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ भारत की आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचने पर उत्तरी मेसिडोनिया के विदेश मंत्री बुजार उस्मानी का गर्मजोशी भरा स्वागत। इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध प्रगाढ़ होंगे।’’ मंत्रालय के अनुसार, उस्मानी 31 अगस्त से दो सितंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। नयी दिल्ली आने पर उस्मानी ने उपराष्ट्रपति निवास जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ चर्चा के दौरान भारत और उत्तरी मेसिडोनिया के ऐतिहासिक संबंधों, बहुलतावाद पर आधारित साझा मूल्यों, कानून के शासन और दोनों देशों के लोगों के बीच अनोखे सांस्कृतिक सम्पर्क पर आधारित गर्मजोशी भरे रिश्तों को रेखांकित किया गया।’’ विदेश मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी मेसिडोनिया के विदेश मंत्री बुजार उस्मानी का हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जसशंकर के साथ बैठक और विदेशी मामलों की भारतीय परिषद (आईसीडब्ल्यूए) में 44वां सप्रू हाउस व्याख्यान देने का भी कार्यक्रम है। उस्मानी का एक सितंबर को कोलकाता जाने का कार्यक्रम है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश के चंबा में एसयूवी खाई में गिरी, सात लोगों की मौत
चंबा, गुरुवार, 18 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मसरूं ...
-
प्रधान ने नीट -यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 18 जून 2026। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद ...
-
अखिलेश यादव का ओपी राजभर पर पलटवार, कहा- ‘मंत्री नहीं अफवाह मंत्री हैं’
लखनऊ, गुरुवार, 18 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश ...
